World Largest Plant- जानें किस देश में मिला दुनिया का सबसे बड़ा पौधा, लंबाई जान नहीं होगा यकीन

 दुनिया का सबसे बड़ा पेड़


आइए जानें किस देश में मिला इस संसार सबसे बड़ा पौधा, इसकी लंबाई जान कर नहीं होगा यकीन

दुनिया का सबसे बड़ा पेड़: विश्व में हजारों-लाखों प्रकार के पेड़-पौधे पाए जाते हैं| इनमें से कुछ की लंबाई कई-कई मीटर तक होती है| जिसे देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है| लेकिन अगर आपसे कोई कहे कि कोई पेड़ या पौधा इतना बड़ा है जिसकी लंबाई किसी शहर के बराबर है तो शायद आप उस पर यकीन नहीं कर पाएंगे| ham log सोचेंते हैं की बोलने में क्या जाता है, कुछ भी बोल दो| कोई देख थोड़ी ही रहा है|

 

लेकिन  आज  जिस  पौधे के बारे में आपको बताने वाले हैं, उसकी लंबाई के बारे में सुनकर आप  लोगों का सिर चकरा जाएगा| क्योंकि जिस पौधे के बारे में आज  हम  आपको बताने जा रहे  हैं  उसकी  लंबाई  कुछ  मीटर  में ना होकर  कई किलोमीटर  में है| आइए आपको बताते हैं दुनिया के इस अद्भुत पौधे के बारे में जिसकी लंबाई 180 KM तक पहुंच चुका है| आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं|

 

समुद्र के नीचे फैल रहा है ये पौधा सबसे पहले हम आपको इस विचित्र पौधे के नाम के बारे में बताते हैं| इसे पोसिडोनिआ ऑस्ट्रेलिस (Posidonia Australis Plant) के नाम से जाना जाता है| ये एक बीज से पैदा हुआ पोसिडोनिआ ऑस्ट्रेलिस नाम का जलीय पौधा है, जो बढ़ते-बढ़ते 180 KM से भी अधिक क्षेत्र को घेर चुका है|

 

विशेषज्ञों ने इस पौधे के बारे में बताया है कि इस पौधे का नाम पोसिडोनिआ ऑस्ट्रेलिस है| जो एक प्रकार की रिबन वीड समुद्री घास है| जिसे AUSTRALIA के तट पर खोजा गया है| माना जा रहा है कि WESTERN AUSTRALIA के समुद्र तट पर 4500  वर्ष पूर्व ये किसी एकल बीज से समुद्री घास  उगी होगी| जिस जगह पर ये पौधा पाया गया है  उस इलाके को शार्क खाड़ी कहा जाता है, जो कि एक विश्व धरोहर क्षेत्र है|

 

       पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय और फ्लिंडर्स विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मिलकर इस पर रिसर्च की| उन्हें शार्क बे एरिया में 180 किलोमीटर तक पहुंची हुई घास मिली| टीम ने इसके सैंपल्स इकट्ठा किए और 18000 जेनेटिक मार्कर्स के ज़रिये इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई| इसी दौरान उन्हें पता चला कि ये सारी घास एक ही सीडलिंग से फैली है| एक अकेला पौधा  180  किमी के विस्तार में फैल गया है जिससे यह पृथ्वी पर सबसे बड़ा ज्ञात पौधा बन गया है|

 

 

क्या  है  SEA GRASS

                       जानकारों के मुताबिक, समुद्री घास  दरअसल समुद्री पौधे होते हैं| ये भूमि-आधारित अन्य पौधों के ही तरह हर साल फूल, फल और पौधे पैदा करते हैं| आपको जानकर हैरानी  होगी कि पानी के भीतर सी ग्रास मैदान दो तरह से बढ़ते हैं| एक  यौन प्रजनन द्वारा,  जिसमें उन्हें नए जीन संयोजन और आनुवांशिक विविधता उत्पन्न करने में मदद करता है|  दूसरा भूमिगत स्टेम के जरिए  जिससे  पौधें की जड़े और अंकुर  निकलते हैं|

 

***********

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Blogger द्वारा संचालित.